Tuesday , 22 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 2500 Passport application pending every year due to FIR lodged against applicant in Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News: 2500 Passport application pending every year due to FIR lodged against applicant in Agra#Agra

466

आगरालीक्स…Agra News: छोटी छोटी बात पर झगड़ा और मुकदमा से सरकारी नौकरी ही नहीं पासपोर्ट भी नहीं बन रहे, इससे आगरा में हर साल 2500 लोगों के पासपोर्ट लटक रहे हैं। ( Agra News: 2500 Passport application pending every year due to FIR lodged against applicant in Agra#Agra)


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में हर साल 45 हजार लोगों के पासपोर्ट के लिए पुलिस से सत्यापन रिपोर्ट मांगी जा रही है। पुलिस सत्यापन पर मुकदमे का भी जिक्र किया जाता है, पासपोर्ट सत्यापन के लिए डीसीआरबी का रिकॉर्ड देखने के साथ ही स्थानीय थाने का रिकॉर्ड और एलआईयू की रिपोर्ट देखी जाती है। ऐसे में जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है भले ही वह छोटी छोटी बात पर गुस्से में हुई लड़ाई के कारण है उस केस में भी पुलिस नकारात्मक रिपोर्ट लगाती है इस तरह के मामले में कोर्ट से अनुमति लेनी होती है जिससे यह कहा जाता है कि विचाराधीन मुकदमे में यह शपथपत्र देना होता है बुलाने पर आ जाएंगे। मगर, कोर्ट से भी सभी को अनुमति नहीं मिलती है।
हर साल 2500 पासपोर्ट के आवेदन में नकारात्मक रिपोर्ट
जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हैं उनके केस में मामला विचाराधीन होने पर पुलिस नकारात्मक रिपोर्ट लगाती है। जबकि मुकदमे में फैसला आ चुका होता है तो उसका भी जिक्र किया जाता है। इस तरह आगरा में हर साल करीब 2500 पासपोर्ट इसी कारण से अटक जाते हैं, इसमें अधिकांश मामले मामूली बात पर दर्ज किए गए मुकदमे के कारण होते हैं।


नौकरी में भी समस्या
सरकारी नौकरी के साथ ही बड़ी कंपनियां भी अब पुलिस सत्यापन कराती हैं, किसी मामले में मुकदमा दर्ज है तो उस केस में नकारात्मक रिपोर्ट लगा दी जाती है इससे नौकरी लगने में भी समस्या आ रही है।
गुस्से में ना करें लड़ाई झगड़ा
अक्सर लोग गुस्से में छोटी छोटी बात पर झगड़ा कर देते हैं, गाड़ी टकराने पर मारपीट करने लग जाते हैं इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज होने पर बाद में समस्या आती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Elections for the Agra Division Graduate and Teacher constituencies to be held on 23rd October 2026

आगरालीक्स…. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के चुनाव 23 अक्टूबर को,...

बिगलीक्स

Census 2027 Phase 2nd Start in UP from 16th November 2026

आगरालीक्स आगरा सहित उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में स्वगणना...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Lost Treatment Money, Found Hope”- Agra Auto Driver’s Honesty Gives a Sick Mother a Second Chance

आगरालीक्स…नोटों से ज्यादा निकली ‘नूर’ की चमक, बीमार मां के इलाज को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Jewellery & Cash stolen from two houses in Agra

आगरालीक्स …आगरा में रात में रोडवेज में क्लर्क सहित दो घरों में...

error: Content is protected !!