आगरालीक्स…आगरा में रोड क्रॉस कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
आगरा के फतेहपुर सीकरी में रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को को ट्रक ने चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों में कोहराम मच गया है.एक्सीडेंट शनिवार दोपहर को आगरा—जयपुर हाइवे पर फतेहपुर सीकरी गल्ला मंडी के निकट हुआ. 35 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र हरी सिंह निवाीस गांव उदेरा अपने गांव से किसी काम से सीकरी आया था. गल्ला मंडी के पास सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया.