आगरालीक्स …Agra News; दुखद आगरा में हादसे में कारोबारी के बेटे एसएन के दो एमबीबीएस छात्रों की मौत, एक घंटे तड़पते रहे, ई रिक्शा से अस्पताल ले गए, पिता बोले बच्चे अस्पताल पहुंच जाते तो बच जाती जान। ( Agra News: 22 year old SNMC, Agra Medical Student died in road accident, Not get treatment in first one Hour#Agra )
आगरा के विमल वाटिका कर्मयोगी एन्क्लवे के रहने वाले जनरेटर पाटर्स के कारोबारी राजेश अग्रवाल के 22 साल के छोटे बेटे सिद्ध अग्रवाल एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2022 बैच के छात्र हैं, उनके बड़े भाई अक्षत मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। एक सप्ताह पहले ही परीक्षा हुई थी। रविवार को सिद्ध गर्ग स्कूटर से घर से शाम चार बजे निकले, संजय प्लेस में उनके साथी बैच 2022 के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले तनिष्क गर्ग पीजी में रहते हैं। वहां से दोनों अपाचे बाइक से सिकंदरा जाने के लिए निकले।
खंदारी फ्लाईओवर उतरते ही हुआ हादसा
अपाचे बाइक से सिद्ध अग्रवाल और तनिष्क गर्ग भगवान टॉकीज से सिकंदरा की तरफ जा रहे थे, खंदारी फ्लाईओवर से उतरते ही सर्विस रोड के पास किसी कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी इससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट में छेद हो गया, दोनों के सिर में गंभीर चोट आई।
30 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे, एक घंटे तक नहीं मिला इलाज
हादसे के बाद दोनों मेडिकल छात्र सड़क पर तड़पते रहे लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। भीड़ जुट गई, एक दूसरे से पुलिस को फोन करने के लिए कहते रहे करीब 30 मिनट तक दोनों तड़पते रहे, इसके बाद पुलिस आई। दोनों घायलों को ई रिक्शा से अस्पताल ले गए, रेनबो हॉस्पिटल से एसएन भेज दिया। उस दौरान एसएन के छात्रों को भी पता चल गया। दोनों को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सिद्ध के पिता राजेश अग्रवाल का कहना है कि उनके बेटे को समय से इलाज मिल जाता तो दोनों की जान बच जाती लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। ऐसी घटना किसी और के साथ भी हो सकती है।
दादी के लिए डॉक्टर बनना चाहते थे
सिद्ध की दादी और मां का रो रो कर बुरा हाल है,
सिद्ध अपनी दादी के लिए डॉक्टर बनना चाहते थे उनकी दादी चाहती थीं कि वह डॉक्टर बने।