आगरालीक्स …आगरा में मामूली विवाद पर भाजपा पार्षद और मां बेटे के बीच में मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल। जानें एक दूसरे पर क्या आरोप लगाए, दोनों में हुआ समझौता। ( Agra News: Fight between BJP Parshad & Woman & her son#Agra)
आगरा के नटराजपुरम में भाजपा पार्षद प्रदीप अग्रवाल रहते हैं वे स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ आ रहे थे। उनकी कॉलोनी के पास में ही रहने वाला किशोर कार लेकर नटराजपुरम की तरफ आ रहा था। भाजपा पार्षद का आरोप है कि कार की स्पीड तेज होने से उनकी स्कूटी से कार टकराने से बच गई, इसके बाद भी उसने कार नहीं रोकी और दो किलोमीटर तक कार दौड़ाई इसके बाद वापस आया, अभद्रता की। वहीं, किशोर के परिजनों का कहना है कि कार के सामने दो स्कूटी आ गईं थी उसने ब्रेक लगाए। पार्षद ने स्कूटी से पीछा किया और कार की चाबी निकाल ली अभद्रता की। उनके भतीजे के साथ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस के पास मामला पहुंचा, थाना कमला नगर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया।
2 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया, दो मिनट 32 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में किशोर और उसके परिजन पार्षद से बोल रहे हैं कि हाथ क्यों लगाया, पार्षद भी गुस्से में जवाब दे रहे हैं किशोर कार क्यों चला रहा था यह भी पूछ रहे हैं इसी बीच पार्षद पर हाथ उठा देते हैं और मारपीट होने लगती है।