आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल कीठम में ‘बैटल ऑफ़ ब्रेन–2025’ का भव्य आयोजन. ज्ञान-युद्ध में अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
शारदा वर्ल्ड स्कूल, कीठम में ‘बैटल ऑफ़ ब्रेन–2025’ क्विज़ प्रतियोगिता का प्रभावशाली और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आई छात्र-छात्राओं की टीमों ने इस ज्ञान-युद्ध में अपनी प्रतिभा, तर्क क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का माहौल पूरे समय ऊर्जा, रोमांच और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा से भरा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की एडवाइज़र डॉ. गरिमा यादव एवं विद्यालय के हेड ऑफ स्कूल श्री सत्याकी बनर्जी के उद्बोधन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि श्री अजय पूनिया का स्वागत विद्यालय का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया।इस पावन शुरुआत ने वातावरण को ज्ञान, प्रेरणा और सकारात्मकता से भर दिया।
डॉ. गरिमा यादव ने अपने संबोधन में छात्रों को ज्ञान की शक्ति को समझने, जिज्ञासा बनाए रखने एवं निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और त्वरित सोचने की क्षमता भी विकसित करते हैं। क्विज़ की जान उसका क्विज़मास्टर होता है, और विद्यालय को देश के प्रमुख पेशेवर क्विज़मास्टरों में से एक, श्री अजय पूनिया की मेज़बानी का गौरव प्राप्त हुआ।श्री पूनिया, जो पूरे देश में अपनी खास क्विज़-शैली, तेज़ रफ्तार राउंड्स और विचारोत्तेजक प्रश्नों के लिए जाने जाते हैं, ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और आकर्षकता भर दी।उनकी ओर से पूछे गए सवाल केवल तथ्यों पर आधारित नहीं थे, बल्कि प्रतिभागियों को ‘सोचने’, विश्लेषण करने और नए दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते रहे।
बच्चों ने भी समान उत्साह के साथ हर राउंड में बेहतरीन रणनीति और टीम भावना का परिचय दिया।
रोमांचक राउंड और उत्साह से भरे माहौल में खेलते हुए क्विज़ को कई रोचक राउंड्स में विभाजित किया गया था ।हर राउंड में छात्रों ने शानदार उत्साह दिखाया। दर्शक– दीर्घा में बैठे छात्र, शिक्षक और अभिभावक भी प्रतियोगिता के हर पल का आनंद लेते नज़र आए। तालियों की गड़गड़ाहट और टीमों के बीच कड़ी टक्कर ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया ।परिणाम इस प्रकार रहा-क्रिमसन स्कूल प्रथम,गायत्री पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं शारदा वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।