आगरालीक्स …Agra News: मशहूर कथा वाचक निधि सारस्वत आज पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय के साथ लेंगी सात फेरे। पांच वर्ष से दोनों एक दूसरे को जानते हैं, शादी नौ दिसंबर यानी आज नायाब वेदांता फार्म हाउस, गाजियाबाद में होगी। ( Agra News: Former Minister Ramveer Upadhyaya son Chirag tie knot with Kathavachak Nidhi Saraswat today#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर कक्षा वाचक व भजन गायिका निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी की रहने वाली हैं। उनकी बामौली हाथरस के रहने वाले पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय से ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में 2020 में मुलाकात हुई थी। दोनों का ही अध्यात्म की तरफ झुकाव है।
आज होगी शादी, 11 को आएंगे गांव
चिरागवीर उपाध्याय और निधि सारस्वत की शादी की रस्में सात दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। आज यानी नौ दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म हाउस में दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। समारोह में राजनीति से जुड़े लोगों के साथ ही कक्षा वाचक और भजन गायक भी शामिल होंगे। 11 दिसंबर को वे अपने गांव बामौली आएंगे।