आगरालीक्स…आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक तीन कारों की हुई टक्कर. आपस में भिड़ीं…पुलिस मौके पर पहुंची
आगरा में मंगलवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया. थाना फतेहाबाद क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 18 पर तीन कारें आपस में टकरा गईं. हादसे में दो कारों में सवार चार लोग घायल हुए हैं. सूचना पर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एसएन में भेजा गया है.मेंटेनेंस का चल रहा है काम
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार्यदाई संस्था एटलस के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. इसको लेकर सड़क को वनवे किया गया है. रोड पर बैरीकेडिंग के तहत खाली ड्रम रखे गए हैं. इसके चलते मंगलवार को तीन कार आपस में टकरा गईं. सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे. दो कारों में सवार घायल चार लोगों को एसएन में भेजा गया है.