आगरालीक्स…आगरा के बचपन स्कूल में हुआ “About Me Competition”. बच्चों ने अपने सरल, मासूम और रचनात्मक शब्दों में दिया स्वयं का परिचय
बचपन प्ले स्कूल, सिकन्दरा के प्रांगण में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से “About Me Competition” का अत्यंत उत्साहपूर्ण, मनमोहक एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से लेकर एल.के.जी तक के बच्चों की उत्साह से भरी भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने-अपने सरल, मासूम और रचनात्मक शब्दों में स्वयं का परिचय प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों का मंच पर निडर होकर बोलना, प्यारी मुस्कान के साथ अपनी बातें कहना और आत्मविश्वास से भरा प्रस्तुतिकरण उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत आकर्षण और गर्व का विषय रहा। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को खुशी, उत्साह और उल्लास से भर दिया।
“About Me Competition” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर विजेता घोषित किया गया, जिनका विवरण इस प्रकार है—
प्रथम स्थान (प्ले ग्रुप): इदांत अगरवाल, दिविक खंडेलवाल, शरन्या कुल्श्रेस्ठ, अन्विथ दिक्षित, नैना कपूर,
जेस कपूर, हरगुन, आरंभ गुप्ता, सार्थक गुप्ता
प्रथम स्थान (नर्सरी): अद्विक सिंह, युवानी वर्मा, अनन्या, पार्शिव यादव
कार्यक्रम के पश्चात सभी शिक्षिकाओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं के बच्चों को एकत्रित कर उन्हें स्वयं के बारे में जानने, अपनी पहचान समझने तथा मंच पर निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त करने के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।