Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Gang member arrested for defrauding Rs 50 crore by creating fake crypto website in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Gang member arrested for defrauding Rs 50 crore by creating fake crypto website in Agra…#agranews

277

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में फर्जी वेबसाइट बनाकर 1500 लोगों को नेटवर्क बनाया, इनसे 50 करोड़ ठगे गए. कोरोना काल के बाद बना एक ऐसा गैंग जो बनाता था लोगों को शिकार. पुलिस ने किया अरेस्ट

आगरा की थाना साइबर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो लोगों को क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता था. इस गिरोह ने अपने नेटवर्क में आगरा के करीब 1500 लोगों को जोड़ा और उनसे 50 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया. पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को अरेस्टकिया है. कोरोना काल के बाद यह गैंग एक्टिव हुआ था. पुलिस अब इस गैंग के सदस्यों की तलाश में है

पुलिस ने गैंग के शातिर सदस्य अजय उर्फ टीपू को अरेस्ट किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वह 23 साल पहले एक कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर था. यहां उसकी मुलाकात नरेंद्र नाम के युवक से हुई. कोरोना काल के बाद नरेंद्र ने, गोपाल, विनय और विनोद के साथ मिलकर एक फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट बनाई और लोगों को रैफरल कोड के माध्यम से जोड़ा गया. ये गैंग लोगों को महंगी गाड़ियों और हाईफाई लाइफस्टाइल का लालच देकर उनसे निवेश कराते थे. पुलिस ने बताया कि इन्होंने एक फर्जी ईमेल आईडीऔर वेबसाइट बनाई जिसका नाम www.astcoin.biz था. उन्होंने वेबसाइट का संचालन के लिए एक कंपनी से सर्वर लिया था. निवेशकों से संपर्क कर उन्हें उच्च लाभ का लालच देकर उन्हें एक कथित विदेशी कंपनी के नाम पर ऑनलाइन प्रशिक्षण व निवेश के लिए प्रेरित किया. वेबसाइट का उपयोग कर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए. शिकायत पर 15 अप्रैल 2024 को थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया था.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने वेबसाइट से जुड़े डिजिटल ट्रेल, बैंक लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की. जांच में सामने आया कि गिरोह ने संगठित तरीके से निवेशकों को झांसा देकर धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवाई. पुलिस ने इस गैंग में शामिल अजय को अरेस्ट किया है और अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में है.

https://twitter.com/agrapolice/status/1999413559957291063
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!