आगरालीक्स…बिग बॉस से आगरा लौटी मालती चाहर बोलीं— मैं जीत के इरादे से नहीं गई थी बिग बॉस, अपने शहर से मिले प्यार के लिए शुक्रिया
बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली प्रतियोगी और आगरा की बेटी मालती चाहर आगरा पहुंची. आगरा में उनका भव्य स्वागत जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में पहुंची. कार्यक्र्म में मालती के साथ उने पिता लोकेंद्र चाहर और क्रिकेटर दीपक चाहर भी मौजूद रहे. स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल डायरेक्टर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.मालती चाहर ने इस दौरान कहा कि उनकी बिग बॉस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और वह जीतने की सोच के साथ हनीं गई थीं. उन्होंने कहा कि मुझे पहले ही बताया गया था वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वालों के जीतने के चांस कम होते हैं. मालती ने स्पष्ट किया वह सब गेम का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि घर के अंदर यह समझ नहीं आता था कि पीठ पीछे कौन क्या बोल रहा है. बाहर आकर पता चला कि कुछ लोग बुराई कर रहे थे, लेकिन वह भी गेम का ही हिस्सा था. बाहर सब कुछ सामान्य रहता है.