आगरालीक्स आगरा में गलन भरी सर्दी और कोहरे के बीच आज सुबह 10 बजे से खुलेंगे 8 वीं तक के स्कूल।
आगरा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह से ही कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चल रही है। ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों का समय बदला गया है। कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह आठ बजे की जगह आज सुबह 10 बजे खुलेंगे, कक्षाएं दोपहर तीन बजे तक चलेंगी। कक्षा आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खोले जा सकेंगे। ( Agra News: School Time change, School up to 8th Standard open from 10 PM )
आगरा में शुक्रवार को दिन मे धूप निकलने के बाद रात से ही कोहरा छाने लगा, शनिवार सुबह से घना कोहरा छा गया है। ओस गिरने से बाहर निकलने पर कपड़े गीले हो रहे हैं सुबह का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में भी कुछ देर के लिए कोहरा छाया रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
20-Dec 9.0 20.0 Dense Fog
21-Dec 10.0 17.0 Fog or Mist would occur in early morning
22-Dec 11.0 18.0 Fog or Mist would occur in early morning
23-Dec 12.0 19.0 Fog or Mist would occur in early morning
24-Dec 10.0 18.0 Dense Fog
25-Dec 10.0 17.0 Dense Fog