आगरालीक्स…आगरा में पति की हरकतों से परेशान महिला पहुंच गई आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जान देने. राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना
आगरा में एक महिला अपने पति की हरकतों और आए दिन मारपीट व गाली गलौज से परेशान होकर मंगलवार को अपनी जान देने के लिए आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई. शक होने पर राहगीरों ने रोका और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर महिला को वापस घर भेज दिया. परिजनों को भी मौके पर बुला लिया गया था.
पुलिस के अनुसार डौकी के गांव सीताराम की मढैया में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसका पति आएदिन शराब पीकर आता है और गाली गलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट करता है. घर में खाने के लिए राशन नहीं लाता है. इससे परेशान होकर वह जन देने के लिए आ गई थी. मिशन शक्ति की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाबुझाकर थाने ले आई इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पति को थाने बुलाया गया है.