आगरालीक्स…Agra News: आगरा में स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती की हर महीने जांच और इलाज दिया जा रहा है। ( Agra News: PMSMA Day celebrate in health Center in Agra#Agra)
जिले में 47 स्वास्थ्य इकाइयों पर हर महीने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया गया। द्वितीय एवं तृतीय तिमाही की गर्भवस्था वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को जांच, आयरन, कैल्शियम की गोलियां, और परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। पीएमएसएमए का उद्देश्य गर्भवती को गुणवत्तापूर्ण और व्यापक प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के तहत गर्भवती की प्रसवपूर्व जांच की गई। एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे नियंत्रित करने के लिए गर्भावस्था के दौरान चार बार जांच कराना आवश्यक है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पीएमएसएमए दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें गर्भवती की दूसरे व तीसरे त्रैमास में एमबीबीएस डॉक्टर व स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रसव पूर्व जांच की जाती है।