Thursday , 18 June 2026
Home अध्यात्म Rashifal 26 December 2025
अध्यात्म

Rashifal 26 December 2025

266

आगरालीक्स…26 दिसंबर शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर पढ़ें राशिफल

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें। आज आपके खर्चे काफी बढ़े रहेंगे और इस कारण से तनाव भी बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा और कुछ विरोधी सिर उठा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में काफी धन खर्च करने के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी पर पैसों के मामले में भरोसा न करें।

वृषभ राशि – आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की बात बन सकती है, इसलिए अधिकारियों के साथ विनम्र रहें। प्रेमी जातकों के लिए दिन खुशी भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार संभव है। व्यापार में सफलता और लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप दूसरों की भलाई के लिए काम करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी चर्चा रहेगी और वरिष्ठ आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद आप अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि – किस्मत आज मेहरबान रहेगी और आपके सभी कार्य सफल होंगे। किसी खूबसूरत स्थान की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि – आज का दिन लाभदायक रहेगा। मानसिक तनाव और आर्थिक चिंता के बावजूद आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। घर में कुछ चुनौतियाँ रह सकती हैं, लेकिन आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कन्या राशि – व्यवसाय में नई खुशखबरी मिल सकती है। नए लोगों से लाभदायक सौदे संभव हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति खरीदने से लाभ मिलेगा। मन में थोड़ा गुस्सा रहेगा, लेकिन परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।

तुला राशि – ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए निवेश से बचें। पहले से किया गया निवेश आज लाभ दे सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन हिम्मत न हारें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि – आज प्रेम और स्नेह का वातावरण रहेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए समय उत्तम है. संतान का सुख मिलेगा। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामले सफल रहेंगे। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। भाग्य मजबूत रहेगा।

धनु राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक प्रेम मिलेगा। माता के प्रति स्नेह और सेवा भाव रहेगा। नया वाहन या घर खरीदने के योग हैं। काम में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन उपयोगी रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ और विरोधियों पर विजय मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि – आर्थिक चुनौतियाँ कम होंगी और धन लाभ होगा। कर्ज में कमी आएगी। किसी बड़ी संपत्ति में निवेश का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बितेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के योग हैं।

मीन राशि – आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आत्मविश्वास और सेहत दोनों अच्छे रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। सरकारी कार्यों से लाभ के योग हैं। नए अवसर आपको आगे बढ़ाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – अलीगढ (उ.प्र.) के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 16th June 2026

आगरालीक्स…मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 14 June 2026

आगरालीक्स…रविवार को इन राशि वाले जातकों को मिलेगी खुशियां. पढ़ें 14 जून...

अध्यात्म

Rashifal Saturday, 13th June 2026

आगरालीक्स…13 जून शनिवार का दिन कई राशियों के लिए रहेगा खास. पढ़ें...

अध्यात्म

Somvati Amavasya 2026: Last day of Adhikamas, coinciding with three auspicious Yogas…#agranews

आगरालीक्स…अधिकमास के आखिरी दिन 15 जून को सोमवती अमावस्या. 3 शुभ योगों...

error: Content is protected !!