आगरालीक्स… आगरा में जालसाद शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है, वह दो साल बाद जेल से बाहर आया है, उस पर 48 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
आगरा में दो साल पहले पकडे गए जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल पर 48 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, उसने दो साल पहले तक आगरा में बडे अधिकारियों से संपर्क कर आलू में निवेश के नाम पर धोखाधडी की थी। इस मामले में उसे जेल भेजा गया था वह दो साल बाद जेल से बाहर आया है। ऐसे में
शाहगंज के केदार नगर निवासी रवि बंसल की पत्नी श्वेता बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया है, उनका आरोप है कि शैलेंद्र अग्रवाल और उसकी पत्नी वंदना से 2012 में मुलाकात हुई। उन्होंने घर आना शुरू कर दिया। इस दौरान वंदना ने बताया कि पति शैलेंद्र की कंपनी विदेश में आलू निर्यात करती है। इसमें हर साल 10 से 15 लाख रुपये का मुनाफा होता है। श्वेता बंसल के मुताबिक वंदना ने आलू कारोबार में निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये फरवरी 2015 में उनसे ले लिया। इसके बदले उनको 31 अक्टूबर 2015 का चेक दे दिया। मई 2015 में शैलेंद्र अग्रवाल के जेल जाने के बाद वंदना से पैसे वापस करने के लिए कहा लेकिन वह टालमटोल करती रही। चेक फर्जी थे, पैसे लौटाने की कहा तो शैलेंद्र अग्रवाल और उसकी पत्नी ने हत्या की धमकी देना शुरू कर दीं। इंस्पेक्टर शाहगंज विनय कुमार मिश्र के मुताबिक शैलेंद्र अग्रवाल, वंदना, नितिन अग्रवाल आदि के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।