आगरालीक्स…आगरा में ठंडी हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी. नये साल की पहली सुबह होगी घने कोहरे वाली. मौसम विभाग का अलर्ट
आगरा में सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा रखी है. हवाओं के कारण दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित रही. शाह होने से पहले ही ठंडी हवाएंऔर तेज होने लगी जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार बुध्वार को आगरा का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार नये साल 2026 की पहली सुबह घने कोहरे वाली हो सकती है. घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट है. ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 31/12/25) 19.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/12/25) 7.4
Departure from Normal(oC) 1.1