आगरालीक्स…मेट्रोमोनियल साइट पर मिले एक युवक ने पहली डेट पर ही युवती को चूना लगा दिया. रेस्टोरेंट मिलने के लिए बुलाया और युवती की स्कूटी, पर्स और ज्वैलरी सब ले गया…
मेट्रोमोनियल साइट पर मिले एक युवक ने पहली डेट पर ही युवती को चूना लगा दिया. युवक ने खुद को डॉक्टर बताया था और उसे मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट बुलाया लेकिन यहां से वह बहाना बनाकर युवती की स्कूटी ले गया जिसमें उसका पर्स और ज्वैलरी थी. युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
युवती शाहगंज के दौरैठा की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने रिश्ते के लिए एक मेट्रोमोनियल साइट पर पर प्रोफाइल बनाई थी. उस पर डॉ.शिव कुमार शर्मा नाम के युवक से उसकी बातचीत हुई. बातचीत होने के बाद शिव कुमार ने युवती को हाईवे पर स्थित एसआरके मॉल में एक रेस्टोरेंट पर मिलने के लिए बुलाया. यहां युवती पहुंची तो युवक ने कुछ देर बातचत के बाद अपने दोस्त और भाभी से मिलने जाने के लिए कहा. वह उसके साथ अपनी स्कूटी पर बैठ चली गई. कुछ दूर जाने के बाद दोस्त के एसआरके मॉल पर पहुंचने की जानकरी दी और स्कूटी मोड ली. इधर मॉल पहुंचने पर युवती पार्किंग से स्लिप लेने लगी लेकिन इसके बाद युवक वापस ही नहीं आया. युवक युवती की स्कूटी लेकर फरार हो गया. स्कूटी में युवती का पर्स और ज्वैलरी थी. इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.