आगरालीक्स…Agra News: आगरा के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे, इसके लिए नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। आगरा जिले में 1454 परिषदीय विद्यालय हैं इन विद्यालयों में आवारा कुत्तों के आतंक की रोकथाम की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है। शिक्षकों को अपने स्कूल में इधर उधर घूमने वाले कुत्तों की गिनती करनी है इसकी रिपोर्ट तैयार कर भेजनी है।
स्कूल होंगे कुत्ता मुक्त
जिले के सभी स्कूलों को कुत्ता मुक्त किया जाना है। इसके लिए विद्यालय में बाउंड्री बॉल नहीं है तो उसका भी निर्माण किया जाएगा, गेट लगवाए जाएंगे साथ ही अस्थायी उपाय भी किए जाएंगे। बीएसए जितेंद्र कुमार गोड के अनुसार, 1454 स्कूलों के लिए 545 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, स्कूलों को कुत्ता मुक्त करने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी।