आगरालीक्स…आगरा में रिटायर्ड पुलिसकर्मी से साइबर ठगी. वर्क फ्रॉम होम का देखा था विज्ञापन और संपर्क करते ही आ गए साइबर ठगों के चक्कर में
आगरा में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी को साइबर ठगों ने ठग लिया है. वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उनसे 18 हजार रुपये हड़प लिए. पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद जांच शुरू की गई है.
थाना मलपुरा के धनौली पूजा विहार में हरचिंद रहते हैं. ये रिटायर्ड रेडियो पुलिसकर्मी हैं. उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उन्होंने वर्क ्फ्रॉम होम का एक विज्ञापन देखा था. उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो 10 दिसंबर को रजिस्ट्रेशनके नाम पर 650 रुपये यूपीआई के जरिए जमा कराए गए. अगले दिन फोन कर बताया कि उसका पैकेट और कार्य सामग्री भेजी जा रही है. इसके बाद एक कॉल आया जिसने खुद को डिलीवरी ब्यॉय बताया. उसने रोहता चौराहे पर होने की बात कही और सिक्योरिटी के नाम पर रुपये. कई बार ट्रांजेक्शन के जरिए 18 हजार रुपये जमा करा दिए. 13 दिसंबर को एक वयक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और 9 हजार रुपये और जमा कराने के लिए कहा. इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का शक हुआ. पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है. पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.