आगरालीक्स…आगरा में इस सीजन का सबसे ठंड दिन और सबसे ठंडी रात आज रही. 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान. स्कूल बंद रहेंगे…मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
आगरा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गलनभरी सर्दी ने लोगो की कंपकंपी छुड़ा रखी है. रात के साथ अब दिन में भी गलन की चपेट में आगरा है. सोमवार को आगरा इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार 6 जनवरी मंगलवार को भी आगरा शीतलहर की चपेट में रह सकता है. घना कोहरा भी छाने के आसार हैं.
इधर कोहरे और शीतलहर को लेकर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. सोमवार को प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कक्षा 12वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 8 जनवरी तक के लिए कर दी गई हैं. यह आदेश सभी स्कूलों और बोर्डो के लिए लागू किया गया है. आदेश का उल्लंघन पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 05/01/26) 14.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/01/26) 6.0
Departure from Normal(oC) -2.3