आगरालीक्स…आगरा में आज धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं से छूट रही थी कंपकंपी. कल भी बंद रहेंगे स्कूल..जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में गलनभरी सर्दी का सितम बरकरार है. बुधवार को दोपहर में धूप भी निकली, आसमान भी साफ हुआ लेकिन ठंडी हवाओं ने अपना असर बरकरार रखा जिसके कारण दोपहर में भी लोगों की ठंड से कंपकंपी छूटती रही. शाम होने के बाद फिर से गलनभरी सर्दी का अटैक शुरू हो गया. इसका असर तापमान पर भी देखा गया. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं अधिकतम तापमान स्थिर है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. गलनभरी सर्दी को लेकर अभी 8 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ठंड का सितम बरकरार रहेगा लेकिन धीरे—धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी. स्कूल अभी खुलेंगे या नहीं इसको लेकर गुरुवार शाम तक प्रशासन का आदेश आ सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/01/26) 14.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/01/26) 9.1
Departure from Normal(oC) 0.2