आगरालीक्स…आगरा में शू फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी रिवॉल्वर और रुपये लूटने वाला एक शातिर अरेस्ट, एक की तलाश…
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने शू फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरीटी गार्ड की लाइसेंसी रिवाल्वर व रूपये लूटने की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके कब्जे से 01 लाइसेंसी रिवाल्वर मय 10 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर (लूटी गयी), रूपये 500/- (लूटे गये), 01 मोटरसाइकिल R-1-5 (घटना में प्रयुक्त) बरामद की है. इसके दूसरे साथी की तलाश जारी है.

सिक्योरिटी गार्ड का बैग छीनकर भागे थे
28 दिसंबर थाना सिकंदरा पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह रोजर शू-फैक्ट्री में रिवाल्वर के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है. 28 दिसंबर को वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे, जब वादी कर्म उद्योग फैक्ट्री के पास पहुंचे तभी सामने से 02 अज्ञात लड़के एक बाइक पर सवार होकर आए और उसका बैग छीन कर भाग गये. बैग में उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर .32 बोर व 1500/- रूपये रखे थे.
एक शातिर किया अरेस्ट
सिक्योरिटी गार्ड के साथ हुई लूट की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लाइसेंसी पिस्टल की बरामदगी के लिए थाना सिकंदरा पुलिस ने बुधवार रात्रि को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त मुकुल कुमार को बाबरपुर रोड़ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया. मुकुल के पास से 01 रिवाल्वर मय 10 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .32 बोर (लूटा गये), रूपये 500/- (लूटे गये) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई. मुकुल कुमार का साथी अभियुक्त जीतू उर्फ जितेन्द्र रात अंधेरा होने के कारण भागने में सफल रहा. पुलिस टीमों द्वारा अभियुक्त जितेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है.