आगरालीक्स…आगरा में रील बनाने के लिए ट्रैफिक रोककर बीच सड़क पर लगाए पुशअप. पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट…वीडियो में बोले—गलती हो गई….देखें वीडियो
आगरा में बिजलीघर चौराहे पर ट्रैफिक को रोककर बीच सड़क पर पुशअप लगाने वाले दो युवकों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दोनों ने रील बनाने और अपने फॉलोवर्स के लिए इस तरह की हरकत की थी. शिकायत मिलने के बाद थना रकाबगंज पुलिस ने दोनों को चिन्हित किया और इनको हवालात की हवा खिलाई. पुलिस के द्वारा जारी वीडियो में दोनों ने अपनी गलती स्वीकारी है और दोबारा इस तरह की हरकत न करने की बात कही है.
घटना बिजलीघर बस अड्डे के सामने की हे. यहांएक युवक ने चलती सिटी बस को रुकवा दिया और उसके सामने सड़क पर पुश अप मारने लगा. उसका साथी मास्क पहनकर ट्रैफिक रोकता नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया जो कि पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और दोनों युवकों की पहचान की. इनमें एक की पहचान यूट्यूबर सरफराज कादिर है जबकि उसके साथी युवक का नाम शशांक है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान कर अरेस्ट कर लिया. दोनों ने कहा कि सोशल मीडिया वर वीडियो वायरल करने के लिए उन्होंने यह रील बनाई थी. पुलिस इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है.