आगरालीक्स आगरा में बुलट और स्पेंलडर बाइक में आमने सामने की भिड़त, दो युवकों की मौत, भीषण हादसे की तेज आवाज से जुटी भीड़, पांच घायल।
आगरा के दयालबाग के एलोरा एन्क्लेव निवासी 25 साल के रामनिवास शर्मा उर्फ मुन्ना बुलट बाइक से दयालबाग की तरफ जा रहे थे उनकी बाइक पर तीन और साथी बैठे हुए थे। जबकि शास्त्रीपुरम निवासी अभय शर्मा स्प्लेंडर बाइक से नगला हवेली की तरफ जा रहे थे उनकी बाइक पर दो अन्य साथी बैठे हुए थे। दयालबाग के अदनबाग में दयाल हास्पिटल के पास मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आटो को ओवरटेक करने पर सामने से दूसरी बाइक आ गई। बुलट और स्प्लेंडर में आमने सामने की भीषण भिडंत हुई। ( Agra News: 25 & 24 year old youth died after bike collide in Dayalbagh Agra)
तेज आवाज से दौड़े लोग, दो की मौत
बाइकों के टकराने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बुलट चला रहे रामनिवास शर्मा और स्प्लेंडर चला रहे अभय शर्मा को अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों की मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। जबकि बुलट बाइक सवार 26 साल के अमित, 22 साल के दिनेश और 22 साल के करन व स्प्लेंडर बाइक सवार नगला हवेली के रहने वाले 25 साल के हिमांशु और 20 साल के रजत घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अभय के पिता की एक साल पहले हो चुकी है मौत
स्प्लेंडर बाइक चल रहा है शास्त्रीपुरम निवासी अभय शर्मा के पिता की पिछले साल हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है दो और भाई हैं। हादसे की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।