Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Local News: Accused arrested for cheating crores of rupees in the name of online trading…#agranews
बिगलीक्स

Agra Local News: Accused arrested for cheating crores of rupees in the name of online trading…#agranews

383

आगरालीक्स…आगरा पुलिस की पकड़ में बीबीए स्टूडेंट. लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां और होटलों में पार्टियों का शौकीन..काम ऐसा कि जानकर उड़ जाएंगे होश. 2—3 करोड़ की ठगी को दे चुका है अंजाम

आगरा की साइबर थाना पुलिस ने आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरेापी को अरेस्ट किया है. आरोपी बीबीए द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट है और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने का शौकीन है. महंगी गाड़ियां और फाइव स्टार होटलों में पार्टी करना इसका शौक है लेकिन काम लोगों को ठगना है. पुलिस ने छह महीने पहले इसके पिता अतुल यादव को अरेस्ट किया था और अब बेटे अनमोल यादव को अरेस्ट किया है.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Nexus Capital Portal के माध्यम से लोगों को शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया. आरोपी ने एक फर्जी आईपीओ Waare Energies के नाम से निवेश करवाया और निवेशकों को झूठे दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया. इस ठगी के जरिए आरोपी ने अलग-अलग लोगों से करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली. जांच में सामने आया कि आरोपी निवेशकों को यह भरोसा दिलाने के लिए लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन करता था. वह महंगी गाड़ियों जैसे Mercedes, BMW, Lexus और Audi का इस्तेमाल करता था, जिससे लोग प्रभावित होकर उस पर भरोसा कर बैठते थे. आरोपी ने निवेशकों को लग्जरी जीवनशैली दिखाकर यह साबित करने की कोशिश की कि शेयर ट्रेडिंग से भारी मुनाफा कमाया जा सकता है.

पुलिस ने आज गुरुवार को आरोपी अनमोल यादव पुत्र अतुल यादव निवासी 76 राहुल ग्रीन फेस 02 दयालबाग न्यू आगरा, हाल पता फ्लैट नं0 703 आई -1, निल फ्लोरेंस अपार्टमेन्ट भावना एस्टेट के पास थाना सिकन्दरा जनपद आगरा को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया.

अपराध का तरीका
अनमोल द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के फर्जी Nexus Capital Portal पर खाते बनवाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से एक फर्जी आईपीओ (Waare Energies) में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया गया. निवेशकों को यह विश्वास दिलाने के उद्देश्य से कि शेयर / ट्रेडिंग में निवेश से लग्ज़री जीवन संभव है, अभियुक्त द्वारा Mercedes, BMW, Lexus, Audi आदि लग्ज़री गाड़ियों में घूमकर झूठा प्रदर्शन किया गया, जिससे लोग उसके झांसे में आ गए। अभियुक्त द्वारा उक्त लग्ज़री गाड़ियाँ किराये पर लेकर लगभग 80 लाख रुपये का भुगतान किया जाना प्रकाश में आया है, ताकि अपनी बनावटी लग्ज़री जीवनशैली के माध्यम से यह विश्वास उत्पन्न किया जा सके कि शेयर / ट्रेडिंग में निवेश से अत्यधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है. इसके बाद फर्जी आईपीओ अलॉटमेंट लेटर एवं बनावटी लग्ज़री जीवनशैली दिखाकर विभिन्न व्यक्तियों से निवेश कराया गया तथा उनका विश्वास बनाए रखने के लिए आंशिक रिटर्न भी दिया गया. इस प्रकार अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेजों, झूठे प्रलोभन एवं विश्वासघात के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों से बड़ी धनराशि प्राप्त की गई. अभियुक्त द्वारा अब तक लगभग 2-3 करोड़ रुपये की ठगी किया जाना पाया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
अनमोल यादव पुत्र अतुल यादव निवासी 76 राहुल ग्रीन फेस 02 दयालबाग न्यू आगरा हाल पता फ्लैट नं0 703 आई- 1, निल फ्लोरेंस अपार्टमेन्ट, भावना एस्टेट के पास थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!