आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर स्थित श्री टीलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हुआ ‘सुंदरकाण्ड पाठ एवं दीपदान महोत्सव’..
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आगरा में भी रामभक्त उत्साहित हैं। मंदिरों में जहां पूजा अर्चना की जा रही है, वहीं श्री राम के जयकारों और हनुमान चालीसा पाठ की गूंज सुनी जा रही है। श्री चित्रकूट धाम परिवार आगरा की ओर से 18 जनवरी 2024 रविवार को सस्वर सुंदरकाण्ड पाठ औ दीपदान महोत्सव का आयोजन बल्केश्वर स्थित श्री टीलेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। अपराह्न 3 बजे से सकारात्मक भवन में सुंदरकाण्ड पाठ और शाम 6 बजे से पार्वती घाट पर दीपदान हुआ।

सभी रामभक्तों ने भगवान श्रीराम से मानव कल्याण की प्रार्थना और भगवान श्रीराम के भजनों का गुणगान किया। समूचा मंदिर प्रांगण एवं यमुना किनारा दीपमालाओं से रोशन था। श्रद्धालुओं ने टीलेश्वर नाथ महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना हुई। इससे पूरा क्षेत्र एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया। मनीष भारद्वाज, पवन अग्रवाल, मनीष शर्मा, शैलेश गुप्ता, प्रवेश दीक्षित, विपिन मोदी, गौरव शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।