आगरालीक्स…दुखद, आगरा में डेढ़ साल के बच्चे की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत. घर का था इकलौता बेटा
आगरा के बाह से दुखद खबर सामने आई है. डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत् हो गई. यह ड्रम भैंस के पानी के लिए भरकर रखा था. परिजनों को जब तक इसकी जानकारी हुई तब तक देर हो चुकी थी. बच्चे को आनन—फानन में बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना बाह के मोहल्ला खटीक टूला की है.यहां अखिलेश रहते हैं जिनकी दो बेटियों के बाद बेटे कान्हा का जन्म हुआ था. रविवार दोपहर को बच्चा खेलते खेलते पानी से भरे ड्रम में जाकर किसी तरह से डूब गया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.