Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Office afair ends with murder in Agra, 23 year old HR Manager Killed by Boy Friend
बिगलीक्स

Agra News : Office afair ends with murder in Agra, 23 year old HR Manager Killed by Boy Friend

289

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आफिस अफेयर का दर्दनाक अंत, अकाउंटेंट ब्वाय फ्रेंड ने एचआर मैनेजर की हत्या के बाद सिर काट दिया, अभी तक सिर नहीं मिला है।
आगरा के संजय प्लेस के मारुति प्लाजा में छठवीं मंजिल पर स्थित मेरठ की दिविशा टेक्नोलॉजी में ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी विनय राजपूत अकाउंटेंट हैं, कंपनी में पार्वती नगर ट्रांस यमुना की रहने वाली 23 साल की मिंकी शर्मा तीन साल से एचआर मैनेजर है। आफिस में विनय राजपूत, मिंकी शर्मा के साथ ही एक चपरासी काम करता है।


तीन साल से साथ कर रहे थे काम, आफिस अफेयर से शादी तक पहुंची बात ( Three year office affair to Marrige Proposal)
विनय राजपूत और मिंकी शर्मा तीन साल से साथ काम कर रहे थे, दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। आफिस में साथ में ही खाना खाने के सा​थ ही सुख दुख की बातें भी करते थे। एक दूसरे की मदद करने लगे। पुलिस पूछताछ और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनय राजपूत ने मिंकी शर्मा के सामने शादी का प्रपोजल रखा था। उसने अपने परिजनों को भी मिंकी शर्मा से शादी करने के लिए तैयार कर लिया था। मगर, पिछले छह महीने से मिंकी शर्मा के व्यवहार में विनय को लेकर कुछ बदलाव आ गया था, जैसा कि विनय ने पुलिस को बताया कि वह किसी अन्य युवक से बात करने लगी थी, मिंकी शर्मा की उससे नजदीकी बढ़ती जा रही थी। इसी बीच मिंकी शर्मा के भाई दिलीप की छह फरवरी को शादी होने के कारण व कार्ड बांटने में लगी थी। 23 जनवरी को कार्ड कोरियर करने के लिए संजय प्लेस स्कूटी से पहुंची।


हत्या करने के बाद शिनाख्त ना हो, इसके लिए काटा सिर ( Boy friend cut head so dead body of HR Manager not identified)
23 जनवरी को शाम चार बजे मिंकी शर्मा आफिस पहुंची, विनय राजपूत से उसकी आफिस में बात हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनय राजपूत ने मिंकी शर्मा से शादी करने के लिए कहा, उसने शादी करने के लिए हां नहीं की। विनय राजपूत का यह भी कहना है कि भाई की शादी की शॉपिंग के लिए एक लाख रुपये भी मांगे इससे वह गुस्से में आ गया। वह पहले से ही मिंकी शर्मा के किसी अन्य युवक से नजदीकी होने की आशंका से गुस्से में था और छह दिन पहले से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। विनय राजपूत ने चाकू से मिंकी शर्मा पर कई बार किए, उसकी हत्या करने के बाद टीवी सीरियल को देख शिनाख्त ना हो सके इसके लिए मिंकी शर्मा का सिर धड़ से अलग कर दिया, कपड़े उतार दिए और सिर को अलग और धड़ को अलग बैग में पैक कर दिया। कपड़े, हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए चाकू और मोबाइल को अलग रख लिया।


सीसीटीवी फुटेज और नेल पेंट से खुला हत्याकांड ( CCTV & Nail paint open cup case, Police Arrest Vinay)
23 जनवरी की रात को मिंकी शर्मा की स्कूटी से​ सिर और धड़ के बैग को लेकर विनय राजपूत निकला और धड़ को वाटरवक्र्स से रामबाग की तरफ जाने वाले जवाहरपुल से नीचे फेंकने की कोशिश की लेकिन लोहे की जाली लगी होने के कारण शव यमुना में फेंक नहीं सका, शव जवाहरपुल पर ही छोड़ कर भाग गया। स्कूटी से झरना नाले पर पहुंचा और जिस बैग में सिर रखा था उसे झरना नाले पर फेंक दिया, स्कूटी वहीं छोड़ दी और रात 11.30 बजे मिंकी शर्मा के परिजनों के पास पहुंच गया और मिंकी शर्मा की तलाश में जुट गया। परिजनों को बताया कि मिंकी शर्मा आफिस नहीं आई, उन्हें लेकर रात में आफिस पहुंचा लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। गुमराह करने के लिए कहा कि कहीं एक्सीडेंट तो नहीं हो गया है, अस्पतालों में भी मिंकी शर्मा की तलाश की। वहीं, 24 जनवरी की सुबह चार बजे पुलिस को जवाहरपुल पर बोरे में महिला का शव होने की सूचना मिली इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पिछले दो दिन में आगरा में महिलाओं की दर्ज कराई गई गुमशुदगी के रिकार्ड चेक किए। मिंकी शर्मा का पुलिस को धड़ मिला था लेकिन अंगूठे पर गोल्डन नेल पेंट लगा था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिवारों से पूछा कि उनकी बेटी किस तरह की नेल पेंट इस्तेमाल करती थी, घर से नेल पेंट मंगवाई। मिंकी शर्मा के परिजन ​गोल्डन रंग की नेल पेंट लेकर पहुंचे इससे शिनाख्त हो गई है कि यह शव मिंकी शर्मा का है। पुलिस ने घटनास्थल से संजय प्लेस तक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, इसमें भगवान टॉकीज के पास स्कूटी पर बोरा रखकर ले जाते हुए युवक दिखाई दिया जिसकी पींठ पर बैग लटका हुआ था। पुलिस ने विनय राजपूत को घर से पकड़ लिया, पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बता दी। अभी तक एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा का​ सिर नहीं मिला है और परिजनों को धड़ का ही अंतिम संस्कार करना पड़ा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!