आगरालीक्स…देखे वीडियो. आगरा में 10 करोड़ की साइबर ठगी व आनलाइन सट्टा में शामिल चार बदमाश पुलिस के चढ़े हत्थे. 72 एटीएम कार्ड, 66 पासबुक, 18 सिम, 14 मोबाइल सहित कैश भी मिला..जानें इनके नाम
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने साइबर सर्विलांस टीम के साथ मिलकर 10 करोड़ की साइबर ठगी व आनलाइन सट्टा में शामिल चार बदमाशों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की हे. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 72 एटीएम कार्ड, ₹2,16,000/- नकद, 02 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, 66 पासबुक/चेकबुक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है. एक बदमाश फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- हिमांशु पुत्र मायराम निवासी ग्राम जमालपुर थाना मठसेना जनपद फिरोजाबाद।
- आशीष कुमार पुत्र विवेक कुमार निवासी एलान नगर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद।
- सूरज पुत्र वीरेंदर सिंह निवासी ग्राम हमीरपुरा थाना मठसेना फिरोजाबाद।
- रामू पुत्र निरंजन सिंह निवासी ग्राम श्यामू थाना एकता आगरा।
फरार बदमाश का नाम
मोनू पुत्र रामवीर निवासी बालचन्दपुर, थाना मटसैना, जनपद फिरोजाबाद।