आगरालीक्स…आगरा के नए मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने संभाला चार्ज. 2010 बैच के हैं आईएएस अधिकारी. आगरा और मथुरा में पहले भी इस पद पर रह चुके हैं नागेंद्र प्रताप
आगरा के नये मंडलायुक्त नागेन्द्र प्रताप ने रविवार को आयुक्त पदभार ग्रहण कर लिया। पदभाग ग्रहण करने के दौरान मण्डल आयुक्त पद से रिटायर्ड हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक मंजूलता और आयुक्त पीए पदम चंद्र मिश्रा ने नवागत मण्डल आयुक्त नागेन्द्र प्रताप को बधाई दी। इससे पूर्व नवागत आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
बता दें कि नवागत मण्डल आयुक्त नागेन्द्र प्रताप वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी थे। इससे पूर्व वे वर्ष 2016 में आगरा में मुख्य विकास अधिकारी, वर्ष 2017 में लखनऊ यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और वर्ष 2018 में मथुरा में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2024 में बांदा जिला के जिलाधिकारी के रूप में अपना दायित्व निर्वहन कर चुके हैं।