फिरोजाबादलीक्स…बड़ी वारदात, बक्से में मिली 12 साल के मासूम बच्चे की खून से सनी लाश. कक्षा पांच का छात्र…पिता पर हत्या का आरोप
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 12 साल के बच्चे का शव घर के अंदर बक्से में मिला है. मां ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है. उसने कहा कि पिता ने ही अपने बेटे मयंक की हंसिये से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और मौके से भाग गया. सूचनापर पुलिस पहुंच गई. बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.ये है मामला
मामला मक्खरपुर के जिजौली का है. यहां उर्मिला देवी रहती है जो कि एक प्राइवेट शिक्षिका हैं. उनके साथ पति राजेश कुमार राजपूत, 16 साल की बेटी महिमा और 12 साल का बेटा मयंक राजपूत है. उर्मिला के अनुसार दोपहर को करीब तीन बजे जब वह स्कूल से घर लौटी तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था. उनका बेटा मयंक जो कि कक्षा 5 का छात्र था वह लापता था. सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस पहुंची. स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से पुलिस ने मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया है. घर के हर हिस्से में खून के छींटे मिले हैं. फर्श को साफ करने की कोशिश की गई थी.
महिला ने बताया कि उसके पति राजेश ने इस हत्या को अंजाम दिया है. लंबे समय से संपत्ति को लेकर उससे विवाद चल रहा है. उसने बताया कि वह बेटी के ट्यूशन जाने का इंतजार कर रहा था ताकि मयंक घर में अकेला रहे. बेटी के जाते ही उसने मयंक की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं. बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया गया है.