Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra Local News: Building houses and shops near the metro station in Agra will be expensive. Amenities fees will be required to obtain map approval…#agranews
आगरा

Agra Local News: Building houses and shops near the metro station in Agra will be expensive. Amenities fees will be required to obtain map approval…#agranews

272

आगरालीक्स….आगरा में मेट्रो के पास घर, दुकान बनाना होगा महंगा. नक्शा पास कराने के लिए देना होगा इतने रुपये वर्ग मीटर का सुख सुविधा शुल्क…एडीए ने शासन को भेजा मसौदा

आगरा में इस समय मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है. दो कॉरिडोर में मेट्रो का निर्माण कार्य किया जा रहा है. पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से लेकर सिकंदरा तक है जिसमें छह स्टेशनों पर मेट्रो चल रही है जबकि अन्य बाकी 7 स्टेशनों पर तेजी से काम चल रहा है. जल्द आईएसबीटी तक मेट्रो शुरू होने की उम्मीद है, वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से एमजी रोड होते हुए हाइवे होते हुए कालिंदी विहार तक बनाया जा रहा है. इसमें भी 14 स्टेशनों का निर्मााण होता है. ऐसे में मेट्रो के आसपास का नजारा खास होगा. लेकिन मेट्रो के आसपास यानी दोनों तरफ की 500 मीटर की परिधि में घर बनाना महंगा होगा. दोनों कॉरिडोर की 500 मीटर की परिधि को टीओडी जोन कहलाया जाएगा.

सुख सुविधा शुल्क वसूलेगा एडीए
मेट्रो कॉरिडोर के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में नक्शा पास कराने के लिए 2475 रुपये विकास शुल्क के अलावा 619 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सुख सुविधा शुल्क भी देना होगा. इसका मसौदा आगरा विकास प्राधिकरण ने तैयार किया है. बोर्ड की 151वीं बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद इस मसौदे को शासन को भेजा गया है. इससे मेट्रो प्रभावित क्षेत्रों में भवन, दुकान या व्यावसायिक मानचित्र पास कराना या शमन कराना महंगा हो जाएगा. शासन ने विशेष सुख सुविधा शुल्क नियमावली 2024 बनाई थी जिसमें आगरा मेट्रो सुविधा भी शामिल है. यह शुल्क विकास शुल्क का 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त होगा.

शुल्कों का 50 प्रति​शत हो मेट्रो के पास
वहीं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने शासन से मांग की है कि वेल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग के तहत विकास प्राधिकरणों की ओर से वसूले जाने वाला शुल्क का 50प्रतिशत हिस्सा एक एस्क्रो एकाउंटर के जरिए मेट्रो परियोजना को हस्तांतरित हो. इससे मेट्रो और अनुमोदन के लिए रखरखाव के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!