आगरालीक्स …Agra News: आगरा के सिनेमाहॉल में बार्डर 2 मूवी में सीट को लेकर दर्शक और कर्मचारियों में मारपीट, एक का हाथ टूटा, दोनो तरफ से मुकदमा।
आगरा की श्री टॉकीज में बार्डर 2 मूवी लगी हुई है। पांच फरवरी को भीम नगर जगदीशपुरा के रहने वाले अशद और सैफ मूवी देखने गए थे। श्री टॉकीज मैनेजर रामबाबू का आरोप है कि युवकों ने 50 रुपये वाली डीसी टिकट खरीदी लेकिन 100 रुपये वाली सिल्वर क्लास की सीट पर जाकर बैठ गए। आरोप है कि सिल्वर क्लास में बैठी महिला पर युवकों ने अभद्र टिप्पणी कर दी, महिला की शिकायत पर कर्मचारी पहुंचे, युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली गलौज कर दी और वहां से फरार हो गए।
युवकों की मां ने टॉकीज के मैनेजर पर दर्ज कराया मुकदमा
वहीं, अशद की मां मुन्नी ने श्री टॉकीज के मैनेजर रामबाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा है कि उनके बेटे मूवी देखने लगे थे। आरोप लगाए हैं कि इंटरवल के दौरान कर्मचारी आ गए और उनके बेटों को दूसरी सीट पर बैठने के लिए कहा। बेटों ने मना किया और कहा कि उनके पास टिकट है, इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने सरिया और डंडे से पिटाई लगाई, इसमें हाथ टूट गया, पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।