मथुरालीक्स…MAthura News: वृंदावन घूमने आए सीए की 27 साल की पत्नी लापता, मोबाइल भी बंद, जांच में जुटे।
हरियाणा के हिसार के रहने वाले संजय सीए हैं, उनके ससुर हिसार में प्लाटून कमांडर हैं। संजय अपनी पत्नी 27 साल की सपना विश्नोई के साथ छह फरवरी को वृंदावन आए थे उन्होंने वृंदावन के मंदिरों के दर्शन किए।
यमुना किनारे के पास से गायब हुई सपना
आठ फरवरी को संजय और सपना विश्वनोई वृंदावन में यमुना किनारे के मंदिरों के दर्शन करने गए। इसी दौरान दोपहर 12 बजे यमुना किनारे पर चीरघाट के पास सपना गायब हो गई, उन्होंने सपना के मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद था, वे सपना की तलाश में जुट गए। ससुर प्लाटून कमांडर बलवंत सिंह को सपना के गायब होने के बारे में बताया तो वे भी हरियाणा से आ गए।
डांडोली के पास मिली अंतिम लॉकेशन
प्लाटून कमांडर ने बेटी की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला, सोमवार का गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। सपना की अंतिम लॉकेशन डांडोली में मिली है।