आगरालीक्स …Agra News: एडीए द्वारा ग्रेटर आगरा की लांचिंग इसी वर्ष अप्रैल में हो सकती है। सबसे पहले नर्मदापुरम के 763 प्लाट की बिक्री की जाएगी। Agra City expansion plan 2026
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड के पास 449.65 हेक्टेयर भूमि पर रायपुर और रहनकलां में ग्रेटर आगरा की 10 टाउनशिप विकसित की जानी हैं। सबसे पहले नर्मदापुरम की लांचिंग की जाएगी , एडीए ने नर्मदापुरम और गंगापुरम में सड़क सहित अन्य विकास कार्य के लिए कंपनी का भी चयन कर लिया गया है। इसी वर्ष अप्रैल में ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम टाउनशिप की लॉचिंग संभावित है। नर्मदापुरम में 763 प्लाट हैं।
यमुना पुरम और सिंधुपुरम के लिए नौ मार्च को खुलेंगे टेंडर Agra Latest news 2026
एडीए उपाध्यक्ष एम अरुनमोली के अनुसार, नौ मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर और यमुनापुर 43.77 हेक्टेयर पर विकास कार्य किए जाएंगे। जिस कंपनी को टेंडर मिलेगा उसे जल्द से जल्द विकास कार्य करने होंगे।
टाउनशिप में आवासीय भूखंड Greatet Agra area list
नर्मदापुरम 45.18 हेक्टेयर, 763 भूखंड
सिंधुपुरम 26.83हेक्टेयर, 120 भूखंड
गोमतीपुरम 49.45 हेक्टेयर, 719 भूखंड
गंगापुरम 48.86 हेक्टेयर, 975 भूखंड
यमुनापुरम 43.77 हेक्टेयर, व्यावसायिक भूखंड
बेतवापुरम 28.41 हेक्टेयर, 220 भूखंड
महानदीपुरम 31.09 हेक्टेयर, 293 भूखंड
गोदावरीपुरम 42.28 हेक्टेयर, 706 भूखंड
क्रष्णापुरम 42.86 हेक्टेयर, 557 भूखंड
कावेरीपुरम 47.78 हेक्टेयर, तीन भूखंड पब्लिक सर्विस सेक्टर और एक व्यावसायिक भूखंड