मथुरालीक्स दर्दनाक, पति पत्नी और तीन बच्चों का शव घर में मिला, शवों के बगल में रखा था दूध का गिलास। पुलिस जांच में जुटी।
मथुरा के खप्परपुर महावन में मंगलवार को घर का दरवाजा देर तक न खुलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब लोग घर के अंदर घुसे तो पति पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव पड़े हुए थे, पांच लोगों के शव देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। ( Mathura latest News)
बगल में रखा था दूध का गिलास
पति पत्नी और तीन बच्चों के शव के बगल में ही दूध का गिलास रखा हुआ था, पांच की मौत की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
दीवार पर लिखा मिला हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं
खप्परपुर में 30 साल के मनीष अपनी पत्नी सीमा और पांच साल की बेटी हनी, चार साल की बेटी प्रियांशी और दो साल के बेटे पंकज के साथ रह रहे थे। मनीष के घर के बगल में ही परिवार के अन्य सदस्यों के घर हैं। मनीष खेती करते थे। सोमवार रात को पूरा परिवार एक साथ सोया था, सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे और गेट खोला। मनीष, उनकी पत्नी सीमा के साथ ही बेटी प्रियांशी, हनी और बेटे पंकज का शव देख कोहराम मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर की दीवार पर हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं यह लिखा मिला है। जहर का सेवन करने की आशंका है अभी पुलिस जांच कर रही है जिससे स्पष्ट हो सके कि यह सामूहिक आत्महत्या है कि हत्था की गई है।