आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल विजय नगर में विज्ञान प्रदर्शनी और मेले में ‘डिज्नी वर्ल्ड’, ‘हॉन्टेड हाउस’ ने किया आकर्षित. स्टूडेंट्स ने प्रोजेक्ट्स से बटोरी तालियां
आगरा पब्लिक स्कूल ओल्ड विजय नगर में शुक्रवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और मेले का आयोजन बेहद सफल रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 'डिज्नी वर्ल्ड', 'हॉन्टेड हाउस' गेम्स और अनेक मज़ेदार स्टॉल शामिल थे। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए तथा अभिभावकों को उनके विषय में समझाया। कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की विभिन्न शैली की कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर आदि के अनेक मॉडल उनकी अद्भुत कला, तर्क शक्ति और वाक् कौशल के नमूने थे। विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य था। सभी ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। इस भव्य कार्यक्रम में चेयरमैन महेश शर्मा, सेक्रेटरी अनिकेत शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा, डायरेक्टर डॉ आंचल शर्मा, सीनियर प्रधानाचार्या अनामिका शर्मा, जूही शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर ऋचा शर्मा, अकादमिक हेड अनुराधा शर्मा, प्रधानाचार्या पूनम माहेश्वरी, हेड मिस्ट्रेस संगीता चौधरी भी उपस्थित थे। सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। अभिभावकों ने प्रदर्शनी में रुचि लेकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और मेले का आनंद लिया।