फिरोजाबादलीक्स…दुखद और दर्दनाक. अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी..पति—पत्नी और दो साल के बेटे की मौत. गर्भवती थी महिला..एक घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है. शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई. कार कई बार पलटी जिसमें एक ही परिवार के तीन की मौत् हो गई. मरने वालों में पति—पत्नी और उनका दो साल का बेटा शामिल है. वहीं एक युवती घायल हुई है.हादसा थाना अरांव क्षेत्र में निन्नूराम कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ है. शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद कई बार पलटी खाते हुए एक्सीडेंट का शिकार हो गई. कार में चार लोग सवार थे. एक्सीडेंट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल फिरोजाबाद भेजा गया.
अस्पताल में चिकित्सकों ने 26 वर्षीय रसना और इनके दो साल के बेटे आर्यन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं देर शाम 28 वर्षीय वरुण की भी मौत हो गई. मृतका रसना गर्भवती थी. इनके साथ मौजूद मृतका रसना की बहन मोना गंभीर रूप से घायल है. सभी लोग मैनपुरी के रहने वाले थे. मोना का उपचार चल रहा है.