आगरालीक्स…आगरा के कैप्स किंडरगार्टन स्कूल के वार्षिक विद्यालय प्रदर्शनी एवं फेट में नन्हे विद्यार्थियों ने शैक्षणिक मॉडल में दिखाई प्रतिभा
कैप्स किंडरगार्टन स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 में वार्षिक विद्यालय प्रदर्शनी एवं फेट का भव्य आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शैक्षिक मॉडल, रचनात्मक कलाकृतियाँ एवं गतिविधि-आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति एवं सीखने की क्षमता को मंच प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के दौरान फेट का भी आयोजन किया गया, जिसमें खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की सराहना ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के इंचार्ज वैभव दीक्षित के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।