आगरालीक्स…क्या आप भी RTE के तहत कराना चाहते हैं अपने बच्चे का एडमिशन. रविवार को यहां लग रहा “RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला”. कराएं पंजीकरण
आगरा में शिक्षा का अधिकार यानी राइट टू एजुकेशन के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत कोटे की सीटों में एडिमिशन की प्रक्रिया चल रही है. अब इसको लेकर रविवार को सुबह 10 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी में "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन किया जा रहा है. यहां 3 से सात साल तक के बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.आगरा में आरटीई के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत कोटे के अन्तर्गत दुर्बल आय वर्ग एवं अलाभित समूह के बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से निःशुल्क प्रवेश दिलाए जाने की प्रक्रिया गतिमान है. योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित किए जाने को लेकर रविवार की सुबह 10.00 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी नगर क्षेत्र आगरा में "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन किया जा रहा है.
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके पर ही पात्रों के बच्चों के गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उक्त योजना के अन्तर्गत निःशुल्क प्रवेश हेतु पंजीकरण भी कराया जाएगा.