आगरालीक्स…Agra News: आगरा में द्वारिका रेजिडेंसी की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गायत्री बिल्डर्स के बकाया ना चुकाने पर नीलाम की जाएंगी संपत्तियां।
आगरा के शास्त्रीपुरम मौजा मुहम्मदपुर में द्वारिका रेजिडेंसी है। मेसर्स द्वारिका रेजिडेंसी के निदेशक शशांक पाठक के खिलाफ उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अर्थारिटी यानी रेरा ने तीन रिकवरी ससर्टिफिकेट यानी आरसी जारी किए थे। इन तीन आरसी के तहत बिल्डर को निवेशकों को 1.21 करोड़ रुपये देने थे। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के अनुसार, बिल्डर को बार बार नोटिस दिए गए लेकिन बकाया नहीं चुकाया।
44610 हेक्टेयर में फैले प्रोजेक्ट में बिल्डर के हिस्से की हुई कुर्की
एसडीएम सदर सचिन राजपूत के अनुसार, नौ फरवरी केा बिल्ड की संपत्तियां कुर्क के आदेश दिए गए थे, शनिवार को राजस्व टीम ने 44610 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थित बिल्डर के हिस्से की असचल संपत्ति को आरसी प्रपत्र 41 के तहत कुर्क कर लिया गया है। संपत्ति की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है।
गायत्री बिल्डर्स की संपित्तियां होंगी नीलाम
मेसर्स गायत्री डेवलपवेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हरिओम दीक्षित के खिलाफ 4.08 करोड़ की आरसी जारी थीं, 24 जनवरी को प्रशासनिक टीम ने बिल्डर के नोएडा सेक्टर 11 स्थित गायत्री आरा, एपेक्स आराा और गायत्री हॉस्पिटैलिटडी एंड रियलकॉन सहित 150 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कर लीं थीं। एसडीएम सचिन राजपूत का मीडिया से कहना है कि बिल्डर ने 40 लाख रुपये कुर्की के बाद जमा कराए हैं, तीन दिन में शेष बकाए का भुगतान न करने पर कुर्क संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।