आगरालीक्स…आगरा में कल शुक्रवार को लग रहा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण आवेदन कैम्प. जानिए इस योजना से कितने का मिल रहा लोन और क्या हैं इसकी नियम व शर्तें…
आगरा में शुक्रवार 20 फरवरी को संजय प्लेस स्थित अवध बैंकट हॉल में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण आवेदन कैम्प का आयोजन किा जा रहा है. लीड बैंक के मैनेजर ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के अन्तर्गत जनपद स्तर पर निःशुल्क आवेदन पत्र भरवाने के लिए कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.योजना में पात्र शर्तें
1.आवेदक उ०प्र० का मूल निवासी होना चाहिये एवं उसकी आयु 21 से 40 वर्ष होनी चाहिये.
- आवेदक न्यूनतम कक्षा 08 उत्तीर्ण होना चाहिए.
- आवेदक सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय/शैक्षणिक संस्थान से कौशल सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो.
- पूर्व में पीएम स्वनिधि योजना के अतिरिक्त राज्य अथवा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य योजना में ब्याज अथवा पूँजी उपादान का लाभ प्राप्त न किया हो.
इन डॉक्युमेंट्स का होना जरूरी
1- पासपोर्ट साइज फोटो, 2 हस्ताक्षर, 3 आधार कार्ड, 4- पैन कार्ड, 5- परियोजना रिपोर्ट, 6- बैंक पासबुक, 7- शैक्षिक योग्यता, 8- आयु प्रमाण पत्र, 9- शपथ पत्र, 10- निवास प्रमाण पत्र या बिजली विलध्राशन कार्ड, 11 जाति प्रमाण पत्र, वेण्डर कोटेशन।
आज के समय में नौकरी पाना जितना मुश्किल है, उतना ही जरूरी है कि युवा खुद का बिजनेस शुरू करें लेकिन समस्या पैसे अपर आकर अटक जाती है. युवाओं की इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रदेश में बेहद शानदार योजना शुरू की गई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अगर आप 10वीं पास हैं, तब भी आप अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और वो भी बिना किसी गारंटी और बिना ब्याज के. इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, छोटे व्यवसाय और सूक्ष्म उद्योग शुरू करवाना, गांव और शहर दोनों जगह रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है. सरकार का लक्ष्य है कि एक लाख युवा अपना खुद का काम शुरू करें. इस योजना के पात्र के लिए 8वीं या 10वीं पास होना ही काफी है, बस कोई कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए यानी अगर आपने आईटीआई, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, ओडीओपी, वीएसएसवाई या कोई स्किल ट्रेनिंग की हो तो आप इस योजना के पात्र हैं.