आगरालीक्स…शराब के शौकीनों, इस साल नहीं बढ़ेंगे शराब—बीयर के दाम. देशी शराब मेंं भी मिलेगा अंग्रेजी शराब जैसा फ्लेवर. पहली बार 100 एमएल का टेट्रा पैक भी आएगा
शराब के शौकीनों के लिए आबकारी विभाग की ओर से अच्छी खबर है. वित्तीय वर्ष 2026—27 में देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. पिछले तीन चार सालों से 5 से 7 रुपये तक बढ़ोतरी होती रही है लेकिन इस साल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. यह व्यवस्था नई आबकारी नीति में की गई है. इसके अलावा देसी शराब को बेहतर बनाया जाएगा और इसका पहली बार 100 एमएल का टेट्रो पैक भी मिलेगा जिसमें अंग्रेजी शराब जैसा फ्लेवर होगा. इसकी कीमत 55 रुपये होगी. अभी तक 200 एमएल का पैक भी मिल रहा था.आगरा में हर दिन 3—4 करोड़ की शराब बिक्री
एक अनुमान के अनुसार आगरा में हर दिन तीन से चार करोड़ रुपये की शराब बिक्री की जाती है. किसी खास त्योहार पर इसकी बिक्री एक दिन में 8 से 9 करोड़ रुपये तक हो जाती है. नई आबकारी नीति से आगरा को दो हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त् राजस्व मिलेगा. ब्लैक लेबल, ग्लेनलेविट, ब्लू लेबल, सिवास रीगल, टकीला सहित अन्य ब्रांड में कमी आएगी. यह कमी 20 रुपये से अधिक की हो सकती है.
अगर आप घर में पार्टी करने जा रहे हैं और किसी भी तरह की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो आप 1100 रुपये जमा कर होम बार का लाइसेंस ले सकते हैं. लाइसेंस लेने पर आबकारी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. इधर शराब की दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है.पाचं मार्च तक आबकारी विभाग के ई लॉटरी पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है.