आगरालीक्स…परीक्षा देने के लिए घर से निकली छात्रा बॉयफ्रैंड के साथ आगरा आ गई. इसके बाद जो कुछ हुआ वो काफी चौंकाने वाला…
आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक युवती और तीन युवक एक आटो के पास खड़े थे. तीनों युवक युवती को आटो में बैठने का दबाव बना रहे थे. तीनों युवक टोपी लगाए हुए थे जबकि युवती के हाथ में धागा बंधा हुआ था. युवती आटो में बैठने पर झिझक रही थी. आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने वीडियो बना लिया और इसकी सूचना बजरंग दल तक पहुंचा दी. इधर लोग भी आटो के पास पहुंच गए. अपने पास लोगों को आता देख दो युवक वहां से भाग गए जबकि एक युवक और युवती वहीं रुक गए. बजरंग दल के कार्यकर्ता जब यहां पहुंचे तो वो दोनों को लेकर थाने पहुंचे गए.जानिए क्या है चौंकाने वाली वजह
पुलिस ने जब पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम सलमान बताया जो कि फिरोजाबाद का रहने वाला था. वहीं युवती हिंदू थी और वह शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. युवती की मुलाकात सोशल मीडिया पर सलमान से हुई थी. दोनों में दोस्ती हो गई थी. पुलिस ने इसकी जानकारी तिलहर थाने में ली तो पता चला कि युवती 21 फरवरी से लापता थी.
सूचना पर युवती के परिजन भी आगरा पहुंच गए. पिता ने बताया कि बेटी 21 फरवरी को सुबह घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद से गायब थी. उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई. बेटी की सहेलियों से जानकारी की तो उन्होंने फिरोजाबाद के सलमान के बारे में बताया. इस पर वह फिरोजाबाद में तलाश कर रहे थे. थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बताया कि युवती की गुमशुदगी शाहजहांपुर में दर्ज है. लड़का और लड़की दोनों को तिलहर पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है.