Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s female designers dazzled on the ramp at the Taj Mahotsav…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s female designers dazzled on the ramp at the Taj Mahotsav…#agranews

137

आगरालीक्स…ताजमहोत्सव के रैम्प पर बिखरा आगरा की​ महिला डिजायनरों का जलवा. पुरानी बनारसी और सिल्क की साड़ियों से तैयार ड्रेस पहनकर उतरीं मॉडल्स

ताज महोत्सव के रैम्प पर आज आगरा की महिला डिजायनरों का जलवा बिखरा था। दादी-नानी और मां की धरोहर पुरानी साड़ियों ने नया रूप रंग लिया था। जिन्हें तैयार किया था देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में आगरा की महिला दर्जियों ने। मॉडलों के रैम्प करते समय वह भी मंच पर साथ में उतरी। ताजमहोत्सव में मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल, ओडीओपी और वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के धरोहर कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान पुरानी बनारसी, सिल्क की साड़ियों से तैयार परिधान पहनकर जब मॉडल रैम्प पर उतरे तो अपनी संस्कृति और परम्पराओं की कहानी सुनाते नजर आए।

परम्परा और आधुनिकता के संगम वाले फैशन शो का शुभारम्भ सांसद राजकुमार चाहर, जीएस धर्मेश, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि लगभग 50 परिधान ताजमहोत्सव में आयोजित वर्कशॉप में आगरा की महिला दर्जियों ने देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में एआई आधारित हाई जैक मशीन से तैयार किए गए हैं। बनारसी साड़ियों को आधुनिक रीडिज़ाइन कर प्रस्तुत किया गया, जिसमें पारंपरिक बुनाई को समकालीन कट्स और फ्यूजन स्टाइल के साथ जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, हैंडलूम, ज़री, ज़रदोज़ी, चिकनकारी और अन्य पारंपरिक शिल्पों को भी आधुनिक फैशन के साथ समाहित किया गया।

सस्टेनेबल फैशन के अंतर्गत इको-फ्रेंडली फैब्रिक, अपसाइक्लिंग और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग को विशेष महत्व दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए डिजाइनरों ने अपने विशिष्ट कलेक्शन प्रदर्शित किए। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न आर्टिज़न्स और डिजाइनरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें डिजाइन डेवलपमेंट, फ्यूजन टेक्निक्स, सस्टेनेबल फैशन, प्राकृतिक रंगों के उपयोग और पारंपरिक शिल्प को आधुनिक बाजार के अनुरूप ढालने पर विशेष कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओडीओपी ज्वाइन कमिश्नर अनुज कुमार, डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र जी, अरविन्द, आदिल, पुष्पेन्द्र, प्रतीक्षा, तान्या रावत आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!