आगरालीक्स…Agra News: वीडियो दर्दनाक आगरा में हाईवे पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे।
आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार रात 10.30 बजे 45 साल की महिला ट्रांस यमुना फेज वन से ट्रांस यमुना फेज टू जाने के लिए हाईवे को पार कर रहीं थी, इसी दौरान वाटरवक्र्स की तरफ से शाहदरा की तरफ जा रहे तेज स्पीड ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया, महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका, वह ट्रक को लेकर भाग गया।
कई वाहन शव के ऊपर से निकले
हाईवे पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे ट्रक हाईवे पर पड़े महिला के शव के ऊपर से गुजरने लगे, इसे देख राहगीरों के रौंगटे खड़े हो गए, उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों को रुकवाया जिससे महिला के शव के ऊपर से वाहन ना निकलें लेकिन इस बीच कई वाहन महिला के शव के ऊपर से होकर गुजर रहे।
शव के टुकड़ों को पैक कर ले गए पुलिस कर्मी
वाहनों के शव के ऊपर से गुजर जाने से शव क्षत विक्षत हो गया, पुलिस कर्मियों ने शव के टुकड़ों को उठाया और ले गए। थाना एत्माउददौला के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे के अनुसार, महिला की शिनाख्त की जा रही है इसके लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।