आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए फेम मधुबंती बागची प्रस्तुति देंगी, जानें पूरा ब्योरा।
आगरा में सेल्फी प्वाइंट से जेपी होटल के बीच में टाटा के मैदान में आयोजित किए जा रहे ताजमहोत्सव में आज यानी 25 फरवरी बुधवार को बॉलीवुड सिंगर मधुबंती बागची प्रस्तुति देंगी, बॉलीवुड नाइट का आयोजन रात आठ बजे के बाद होगा।
ताजमहोत्सव का प्रवेश शुल्क
तीन साल से अधिक आयु के लिए 50 रुपये
तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए फ्री
विदेशी पर्यटकों के लिए फ्री
स्कूल के ग्रुप में 50 बच्चों तक शुल्क 700 रुपये
ताजमहोत्सव में होने वाले कार्यक्रम
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागची
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर