मथुरालीक्स…वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की आवासीय कॉलोनी श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी की नौवीं मंजिल से गिरी युवती, मौत.
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की आवासीय कॉलोनी श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी में बुधवार को एक युवती की गिरकर मौत हो गई है. दोपहर करीब डेढ़ बजे संदिगध परिस्थतियों में एक युवती सोसाइटी की नौवीं मंजिल से गिर गई. आनन फानन में लोग उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी के नौवीं मंजिल पर फ्लैट 802 में रितिका गोयल अपनी मां रेखा गोयल के साथ रहती थीं. बुधवार दोपहर को रितिका बालकनी में बैठी थी. अचानक वह नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.