आगरालीक्स… Agra Local News: आगरा का केमिस्ट्री टीचर रेव पार्टियों में युवाओं के नशे के लिए बनाता था ड्रग्स, यूटयूब से सीखा एमडीएमए बनाना। पुलिस छापे में एक करोड़ की ड्रग्स बनाने के लिए घर में रखे केमिकल भी जब्त किए।
आगरा के खंदौली में हैदराबाद की पुलिस ने छापा मारा, टीम ने खंदौली के नगला मट्टू में 15 साल से किराए पर रह रहे मूल रूप से नारखी, फिरोजाबाद के रहने वाले केमिस्ट्री के शिक्षक मनोज को पकड़ लिया, पुलिस ने शिक्षक मनोज के घर से बड़ी मात्रा में केमिकल भी जब्त किया है। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य का मीडिया से कहना है कि तेलंगाना पुलिस ने एक सप्ताह पहले जोधपुर से गणित के टीचर वीरेंद्र को आनलाइन रेव पार्टियों के लिए ड्रग्स की सप्ताई करने वाले को अरेस्ट किया था, पूछताछ में उसने मनोज का भी नाम बताया, इसके बाद पुलिस ने छापा मारा।
यूटयूब से सीखा ड्रग्स बनाना
केमिस्ट्री का टीचर मनोज दिव्यांग है, उसकी 2025 में वीरेंद्र से मुलाकात हुई थी इसके बाद से मनोज भी आनलाइन ड्रग्स सप्लाई करने वाले रैकेट से जुड़ गया। मनोज का काम रेव पार्टियों में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) ड्रग्स तैयार करना था। मनोज ने यूटयूब से एमडीएमए बनाना सीखा वह घर पर ही एमडीएमए बनाता था और उसे आनलाइन सप्लाई करता था।
पुलिस के छापे में जब्त किए गए केमिकल
पुलिस ने छापे में 450 लीटर डिस्टिल वाटर, मिथाइलामाइन 120 लीटर, हाईड्रोब्रोमिक एसिड 27.50 लीटर, ईथाइल एसिटेट 100 लीटर, एसीटोन 50 लीटर, हाईड्रोक्लोरिक एसिड 40 लीटर, एथेनाल नौ लीटर बरामद किया है। पुलिस की जांच जारी है।