आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम चुनाव से पहले का नजारा, सीवर लाइन फटने से सडक पर दौडती कार सीवर में घुस गई, इस फोटो को कैप्शन दें।
आगरा के दयालबाग में राधे ग्रीन कॉलोनी के पास सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी उसे सही नहीं किया। यहां पानी भरा रहता है, शनिवार को राधे ग्रीन कॉलोनी के सामने से जा रही दौडनी वैगन आर सीवर के गडढे में घुस गई, धीरे धीरे कार अंदर घुसती चली गई। कार चालक गंदे पानी से बाहर निकले।
ट्रैक्टर से निकाली कार
कार को निकालने के लिए ट्रैक्टर मंगाना पडा, करीब दो घंटे बाद कार को बाहर निकाला जा सका। इस रोड को बंद नहीं किया गया है, यहां और हादसे हो सकते हैं।